स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में फेलोशिप का मौका: 10 साल का अनुभव जरूरी, कब तक कर सकते हैं आवेदन? जानें प्रक्रिया
अगर आप लोकतंत्र, विकास या कानून के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और अपने अनुभव को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में सीखने का अच्छा मौका है. यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑन डेमोक्रेसी, डेवलपमेंट एंड द रूल ऑफ लॉ (सीडीडीआरएल) ने फिशर फैमिली समर फेलोशिप प्रोग्राम-2027 के लिए आवेदन मांगे हैं. यह तीन सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें अलग-अलग देशों के अनुभवी पेशेवर हिस्सा लेंगे. इस दौरान आपको लोकतंत्र, सुशासन, आर्थिक विकास और कानूनी सुधार जैसे विषयों को समझने और उनसे जुड़े अपने काम को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा. कानून के शासन से जुड़े क्षेत्र में काम करना जरूरी है. आवेदन के लिए कम से कम दस वर्ष का पेशेवर अनुभव होना चाहिए. उम्मीदवार की उम्र जुलाई 2027 में कार्यक्रम शुरू होने तक कम से कम 28 वर्ष होनी चाहिए. अंग्रेजी की समझ जरूरी कार्यक्रम की सभी कक्षाएं और अध्ययन सामग्री अंग्रेजी में होगी. इसलिए उम्मीदवारों को अंग्रेजी पढ़ने, लिखने और बोलने की अच्छी समझ होनी चाहिए. चयनित प्रतिभागियों को अपने काम और कार्यक्रम में शामिल होने की प्रेरणा पर दो मिनट का वीडियो जमा करना होगा. इसके अलावा, आवेदन के साथ अंग्रेजी में एक से तीन पृष्ठ का रिज्यूमे या सीवी देना होगा. इसमें कार्य अनुभव, शैक्षणिक योग्यता, पुरस्कार और प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी शामिल होनी चाहिए. आवेदन के साथ उम्मीदवारों को दो से तीन संदर्भ देने होंगे. इनमें से कम से कम दो संदर्भ देने वालों के अनुशंसा पत्र अंतिम तिथि तक जमा करना अनिवार्य है. यह प्रोग्राम 18 जुलाई से छह अगस्त, 2027 तक स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित होगा. लोकतंत्र, सार्वजनिक नीति, आर्थिक विकास और कानून के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अवसर. अंग्रेजी में पढ़ने, लिखने और बोलने की अच्छी समझ होना जरूरी. पेशेवर अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. मुद्दों पर चर्चा होगी. अलग-अलग देशों से आए प्रतिभागी अपने अनुभव साझा कर सकेंगे और अंतरराष्ट्रीय पेशेवर नेटवर्क का हिस्सा बन सकेंगे. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपने देश और कार्यक्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए तैयार करना है किसके लिए है प्रोग्राम इसमें ऐसे पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाती है, जो अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करते हुए नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहे हैं. उम्मीदवारों का लोकतंत्र, सार्वजनिक नीति, नागरिक समाज, आर्थिक विकास या कानून के शासन से जुड़े क्षेत्र में काम करना जरूरी है. क्या मिलेगा प्रशिक्षण में कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्टैनफोर्ड के शिक्षकों और विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा. इसमें लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और कानूनी सुधारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. ऐसे करें आवेदन इच्छुक उम्मीदवार स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट cddrl.fsi.stanford.edu/content/dhsapply पर जाकर आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी दिशा-निर्देश देख सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2027 निर्धारित की गई है.
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 07:16 IST
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में फेलोशिप का मौका: 10 साल का अनुभव जरूरी, कब तक कर सकते हैं आवेदन? जानें प्रक्रिया #Education #National #StanfordUniversityFellowship2027 #SubahSamachar
