Kangra News: दिसंबर तक तैयार होगा चरान खड्ड का अत्याधुनिक फुटबॉल मैदान

विकास की बातटर्फ बिछाने से पहले मैदान को पत्थर और रेत से किया जा रहा समतल 10.50 करोड़ की परियोजना से खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयामसंवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चरान खड्ड के समीप निर्माणाधीन फुटबॉल मैदान दिसंबर तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अनुसार मैदान में सिंथेटिक टर्फ बिछाने से पहले पूरे क्षेत्र को पत्थर और रेत की परत से समतल किया जा रहा है। वर्तमान में पत्थर बिछाने का कार्य जारी है, जबकि अगले 10 से 15 दिनों में रेत बिछाने का काम शुरू होगा।मैदान में सिंथेटिक टर्फ लगाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए करीब 80 लाख रुपये का सप्लाई ऑर्डर संबंधित कंपनी को जारी किया जा चुका है। मैदान पूरी तरह समतल होने के बाद टर्फ बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा।करीब 10.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस आधुनिक फुटबॉल मैदान में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ीनुमा गैलरी, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और प्रवेश द्वार की सुविधा विकसित की जा रही है। बाउंड्री वॉल, ड्रेनेज और प्लास्टर फिनिशिंग का कार्य भी प्रगति पर है।मैदान के तैयार होने के बाद धर्मशाला में राष्ट्रीय और बड़े स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे स्पोर्ट्स सिटी के रूप में धर्मशाला की पहचान और मजबूत होगी तथा स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्मित किए जा रहे फुटबॉल मैदान को दिसंबर माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मौजूदा समय में पत्थर डालकर मैदान को समतल किया जा रहा है। मैदान के तैयार होने के बाद स्पोर्ट्स सिटी धर्मशाला में इस खेल को और अधिक पहचान मिलेगी। - जफर इकबाल, सीईओ, स्मार्ट सिटी धर्मशाला लिमिटेड

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 26, 2026, 18:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: दिसंबर तक तैयार होगा चरान खड्ड का अत्याधुनिक फुटबॉल मैदान #State-of-the-artFootballGroundAtCharanKhadToBeReadyByDecember. #SubahSamachar