Kangra News: कराटे में प्रदेश के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 10 पदक हासिल किए
इंडिया ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीतकर चमके खिलाड़ीअमर उजाला ब्यूरोधर्मशाला। इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। पंजाब के पठानकोट में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए।दिव्यांश कटोच ने कुमिते और काता दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। आरव कटोच ने भी दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रियान जम्वाल ने कुमिते में स्वर्ण और काता में कांस्य पदक हासिल किया।शायन ने काता में रजत और कुमिते में कांस्य, दिव्यांश ठाकुर ने कुमिते में रजत और काता में कांस्य तथा हविश ने काता में रजत और कुमिते में कांस्य पदक जीता। टीम कोच शिहान अनिल कुमार राम ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 20:02 IST
Kangra News: कराटे में प्रदेश के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 10 पदक हासिल किए #StrongPerformanceByAthletesFromTheStateInKarate;Secured10Medals #SubahSamachar
