Kaithal News: छात्रा मनप्रीत बनी ब्लॉक टॉपर, 2100 रुपये से सम्मानित
राजौंद। वीआईपी स्कूल, जखौली की छात्रा मनप्रीत ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, स्कूल के प्रबंधक वेद प्रकाश के परिवार द्वारा गठित एक समिति ने पूर्व में यह निर्णय लिया था कि परिवार का कोई भी छात्र या छात्रा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करता है, तो समिति उसकी आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेगी।मनप्रीत की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समिति के प्रधान वेद प्रकाश एवं अन्य सदस्यों ने छात्रा को 2100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की पहल से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 02:25 IST
Kaithal News: छात्रा मनप्रीत बनी ब्लॉक टॉपर, 2100 रुपये से सम्मानित #StudentManpreetBecameTheBlockTopperAndWasAwardedRs2100. #SubahSamachar
