IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में छात्रों ने बनाया चिप, चिकित्सा जांच में होगी मदद; पांच महीने में तैयार

आईआईटी बीएचयू के इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी विभाग के छात्रों ने सिलिकॉन चिप विकसित की है। यह संस्थान का ऐसा पहला सिलिकॉन टेप-आउट है, जिसके प्रयोग से राडार प्रणाली, चिकित्सा क्षेत्र में एमआरआई जांच के साथ ही आधुनिक सिग्नल प्रोसेसिंग प्रणाली में मदद मिलेगी। स्नातक स्तर के अनुसंधान और सेमी कंडक्टर नवाचार के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि है। आईआईटी बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पांच महीनों में 64-पॉइंट फास्ट फूरियर ट्रांसफॉर्म (एफएफएटी) हार्डवेयर एक्सेलरेटर चिप को 130-नैनोमीटर एसकेवाई 130 प्रोसेस डिजाइन किट के माध्यम से विकसित किया है। इसकी विशेषता यह है कि यह मोबाइल संचार, ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग, जीपीएस नेविगेशन, एमआरआई इमेजिंग, रडार प्रणाली और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अनुप्रयोगों सहित कई तकनीकें तेज और कुशल सिग्नल प्रोसेसिंग पर निर्भर करती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 01:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में छात्रों ने बनाया चिप, चिकित्सा जांच में होगी मदद; पांच महीने में तैयार #CityStates #Varanasi #BhuVaranasi #IitBhu #VaranasiNews #SubahSamachar