Mandi News: प्रकृति से जुड़ेंगे 300 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी

मंडी। हिमाचल प्रदेश के 300 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वे प्रकृति को करीब से समझने और अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जमीन से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट) ने प्रदेश के 300 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के इको क्लबों का चयन किया है। प्रत्येक स्कूल को प्रशिक्षण सहित गतिविधियां करवाने के लिए 24 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण से जोड़ेगा। शिक्षकों के प्रशिक्षण पर आठ हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, सीड बॉल तैयार करने और बर्ड नेस्ट लगाने पर 16 हजार रुपये व्यय होंगे।विद्यार्थी मिट्टी और बीजों से सीड बॉल तैयार कर हरियाली बढ़ाएंगे। वे पक्षियों के लिए घोंसले लगाकर उन्हें सुरक्षित आश्रय भी देंगे। सीड बॉल बनाने के लिए बीज, मिट्टी, चिकनी मिट्टी और खाद उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं की भागीदारी रहेगी। स्कूलों को 30 नवंबर तक गतिविधियों की तस्वीरें, खर्च का ब्योरा और उपयोगिता प्रमाणपत्र सहित रिपोर्ट जमा करनी होगी।जिला मंडी के करीब 20 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं का भी इन गतिविधियों के लिए चयन किया गया है। यह जानकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक, जिला मंडी यशवीर धीमान ने दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 00:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: प्रकृति से जुड़ेंगे 300 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी #StudentsFrom300GovernmentSchoolsWillConnectWithNature #SubahSamachar