Meerut News: समर कैंप में विद्यार्थियों ने सीखी तमिल भाषा की बारीकियां

मेरठ। एनएएस इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को भारतीय भाषा समर कैंप-2026 का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के पंडित गंगादान शर्मा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को देश की प्राचीन भाषाओं में शामिल तमिल भाषा की सामान्य जानकारी दी।कार्यक्रम का समन्वयन उप-प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार ध्यानी ने किया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक दीपक शर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को तमिल भाषा की विशेषताओं से अवगत कराया और तमिल गीत प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। डॉ. सत्य प्रकाश शुक्ल और मोहनलाल ने विद्यार्थियों को तमिल के सामान्य शब्दों का ज्ञान कराया। कार्यक्रम में शिक्षिका अनीता रानी, शशिबाला और अनुराधा शर्मा की उपस्थिति रही। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 20:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: समर कैंप में विद्यार्थियों ने सीखी तमिल भाषा की बारीकियां #StudentsLearnTheNuancesOfTamilLanguageInSummerCamp #SubahSamachar