UP News: बरेली में चाइनीज मांझे से गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

बरेली में चाइनीजमांझे से हादसेथमने का नाम नहीं ले रहेहैं। ताजा मामला शहर के श्यामगंज फ्लाईओवर का है, जहां चाइनीज मांझे की चपेट में आने से प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे 15 वर्षीय वीर सिंह गंगवारकी गर्दन कट गई। स्थानीय लोगों की मदद से वीर सिंह को तत्काल ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीर सिंह राज्यमंत्री के भाई ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के पुत्र हैं, जो सोमवार को अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। अचानक मांझा गले में फंसने से वीर सिंह अनियंत्रित होकर स्कूटी समेत फ्लाईओवर पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। निजी अस्पताल में भर्ती वीर सिंह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गन्ना राज्यमंत्री बरेली पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही पीलीभीत से गन्ना मंत्री संजय गंगवार तत्काल बरेली पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने अपने भतीजे का हाल जाना और डॉक्टरों से उपचार के बारे में जानकारी ली। पत्रकारों से वार्ता में मंत्री ने कहा कि चाइनीज मांझा पूरी तरह से प्रतिबंधित है, बावजूद इसके शहर में इसका मिलना चिंता का विषय है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 15, 2026, 14:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: बरेली में चाइनीज मांझे से गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #ChineseManjha #Minister #Man #Police #SubahSamachar