Shimla: सुनीता सिंह बनी हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशक, अधिसूचना जारी
प्रदेश सरकार ने सुनीता सिंह को उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर स्थायी नियुक्ति दे दी है। वीरवार को कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। बुधवार को उन्हें निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। इससे पूर्व सुनीता सिंह अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा के पद पर कार्यरत थीं। शिक्षा निदेशक के पद पर 18 साल बाद किसी महिला की नियुक्ति हुई है। इनसे पहले साल 2005 से 2008 तक अनीता राव शिक्षा निदेशक रह चुकी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 17:54 IST
Shimla: सुनीता सिंह बनी हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशक, अधिसूचना जारी #CityStates #Shimla #SunitaSingh #SubahSamachar
