जंतर-मंतर मारपीट मामला: स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत, संसद मार्ग थाने पर समर्थन में प्रदर्शन

स्वतंत्र भारद्वाज को मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की एक दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने उन्हें कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर स्थित संबंधित न्यायाधीश के आवास पर पेश किया, जहां से अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की। यह मामला जुलाई में दिल्ली में हुए जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान 14 वर्षीय सीजेपी कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता संजय कुमार उर्फ संजय आजाद के साथ कथित मारपीट से जुड़ा है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज ने संजय आजाद के साथ मारपीट की थी। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार, जुलाई में हुए प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में यह कार्रवाई की गई है। वहीं, स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में शनिवार को हिंदूवादी संगठनों ने संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 05, 2026, 13:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Delhi ncr



जंतर-मंतर मारपीट मामला: स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत, संसद मार्ग थाने पर समर्थन में प्रदर्शन #CityStates #DelhiNcr #SubahSamachar