Ambala News: कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बहा रहे पसीना

संवाद न्यूज एजेंसीकरनाल। जिले के पहलवानों ने आगामी प्रदेश स्तरीय अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 30 जून से दो जुलाई तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। कुश्ती कोच वजीर सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित होती है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के शीर्ष पहलवान हिस्सा लेते हैं। राज्य स्तर पर खेलने से पहले खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वर्तमान में कर्ण स्टेडियम की कुश्ती नर्सरी में कुल 50 खिलाड़ी हैं। ये खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखकर सुबह-शाम कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा है।पहलवान करेंगे शानदार प्रदर्शनकोच वजीर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता इस महीने की 20 तारीख तक कर्ण स्टेडियम में होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पिछले साल की तरह इस बार भी जिले के पहलवान शानदार प्रदर्शन दोहराएंगे। पिछले वर्ष भी यहां के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर बेहतरीन खेल दिखाते हुए कई पदक अपने नाम किए थे। इससे जिले का नाम रोशन हुआ था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 03:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बहा रहे पसीना #SweatingItOutForTheWrestlingCompetition. #SubahSamachar