Sleep Deprivation: गुस्सा, चिड़चिड़ापन और भूलने की आदत कर रही है परेशान? कहीं नींद की कमी तो नहीं है वजह
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ अच्छा खाना और रोजाना व्यायाम करना ही काफी नहीं है। पर्याप्त नींद भी उतनी ही जरूरी है। रात में अच्छी और गहरीनींद मिलने से शरीर और दिमाग को आराम मिलता है और अगले दिन हम बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। आमतौर पर वयस्कों को हर रात करीब 6 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है। अगर किसी वजह से एक रात भी नींद पूरी नहीं हो पाती है तो अगले दिन थकान, सुस्ती, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। कभी-कभार ऐसा होना बड़ी चिंता की बात नहीं है, लेकिन अगर नींद की कमी बार-बार होने लगे तो इसका असर धीरे-धीरे सेहत पर पड़ सकता है। लंबे समय तक पर्याप्त नींद न मिलने पर ब्लड प्रेशर, वजन, मानसिक स्वास्थ्य और हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है। कई लोगों को सोने में परेशानी होती है, जबकि कुछ लोग रातभर सोने के बाद भी सुबह उठकर तरोताजा महसूस नहीं करते। क्या आप भी नींद की समस्याओं का शिकार हैं
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 20:13 IST
Sleep Deprivation: गुस्सा, चिड़चिड़ापन और भूलने की आदत कर रही है परेशान? कहीं नींद की कमी तो नहीं है वजह #HealthFitness #National #SleepDeprivationSymptoms #LackOfSleep #PoorSleepEffects #InsufficientSleep #नींदपूरीनहोनेकेलक्षण #नींदकीकमीकेनुकसान #नींदपूरीनहोना #नींदसंबंधीविकार #SubahSamachar
