Kullu News: नाप के बहाने दर्जी पर बदतमीजी का आरोप

कुल्लू। सूट का नाप लेने के बहाने एक लड़की के साथ दर्जी की ओर से बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। महिलाओं ने दर्जी की दुकान में जाकर उसकी खूब क्लास ली। मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि एक लड़की अपने सूट का नाप देने के लिए दर्जी की दुकान पर गई थी। इस बीच दर्जी ने उसे कुछ कहा जो लड़की को गवारा नहीं हुआ। इसके बाद लड़की ने यह बात अपने घर में बताई। फिर क्या था, महिलाएं दर्जी की दुकान पर पहुंच गईं और उसकी खूब खबर ली। हालांकि, दर्जी इस बीच अपना बचाव करता नजर आया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। हालांकि, इसको लेकर पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 08, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: नाप के बहाने दर्जी पर बदतमीजी का आरोप #TailorAccusedOfMisbehaviorOnThePretextOfMeasurement #SubahSamachar