सेहत से खिलवाड़: खुद की डॉक्टरी से जान को खतरा, बिना सलाह युवतियां खा रहीं गर्भपात की गोलियां; बढ़ रही समस्या

युवतियों में इन दिनों अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भपात की गोलियां खाने का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। मेडिकल स्टोर पर भी बिना डॉक्टर की पर्ची लिखी दवाइयां धड़ल्ले से मिल जा रही हैं। युवतियां उसका सेवन कर गर्भपात तो करवा ले रही हैं लेकिन उनकी जान पर भी बन आ रही है। कई तरह के संक्रमण से ग्रसित हो रही हैं। बीएचयू के साथ ही शहर के निजी अस्पतालों में दवा खाने के बाद होने वाले संक्रमण सहित अन्य समस्याओं से ग्रसित 10 मरीज रोज पहुंच रही हैं। इसमें खून ज्यादा गिरने (रक्तस्राव) से लेकर यूट्रस संबंधी अन्य गंभीर समस्या हो रही है। बदलते समय में बहुत सी गर्भवती महिलाएं खुद ही ऑनलाइन सुझाव लेकर गर्भपात कराने वाली दवाइयों का सेवन कर रही हैं। बाजार में 150 से 400 रुपये में एक गोली/किट मिलती हैं। महिलाएं बिना किसी डॉक्टर की सलाह, जानकारी के दुकान से दवा खरीद कर खा ले रही हैं। बीएचयू अस्पताल में ओपीडी में ऐसी दो महिलाएं पहुंच रही हैं, जिनकी गर्भपात की दवा खाने के बाद समस्या हो रही है। दवाइयां खाने वाली युवतियों की उम्र 18 से 40 रहती है। पिछले महीने 25 साल की महिला की मौत भी इलाज के दौरान हो चुकी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 12:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सेहत से खिलवाड़: खुद की डॉक्टरी से जान को खतरा, बिना सलाह युवतियां खा रहीं गर्भपात की गोलियां; बढ़ रही समस्या #CityStates #Sonebhadra #Varanasi #VaranasiNews #BhuHospitalVaranasi #VaranasiLatestNews #SubahSamachar