Tamil Nadu Politics: स्टालिन के अधिकार छीने जाने वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, डीएमके सरकार पर लगाए ये आरोप

तमिलनाडु की राजनीति में केंद्र बनाम राज्य की बहस एक बार फिर तेज हो गई है। भाजपा की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य में अधिकार छीने जाने की कृत्रिम कहानी गढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि यह सब प्रशासनिक विफलताओं और भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है। नामक्कल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। तमिलिसाई ने कहा कि मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि केंद्र सरकार कृत्रिम आर्थिक योजना और आर्थिक मंदी ला रही है। लेकिन हकीकत यह है कि राज्य में किसी के अधिकार नहीं छीने जा रहे। उन्होंने कहा कि स्टालिन ऐसा माहौल बना रहे हैं जैसे तमिलनाडु के साथ अन्याय हो रहा हो, जबकि वित्तीय नीतियां पूरे देश में एक जैसी लागू होती हैं। उन्होंने इसे माया और मृगमरीचिका बताया। ये भी पढ़ें-ओडिशा में बड़ा हादसा, ट्रेलर और पुलिस वाहन की टक्कर में पांच पुलिसकर्मियों की मौत डबल इंजन सरकार की वकालत तमिलिसाई ने कहा कि राज्य के विकास के लिए डबल इंजन सरकार ही समाधान है। उनका कहना है कि जब केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होती है, तो विकास की गति तेज होती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा केंद्र में सत्ता में है और अब तमिलनाडु में भी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जनता की समस्याओं का ठोस समाधान देगा। केंद्र से टकराव पर सवाल भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री पर केंद्र सरकार के साथ लगातार टकराव की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में अलग-अलग राज्यों के लिए अलग वित्तीय नीति नहीं होती। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के लिए एक ही नीति लागू होती है। ऐसे में यह कहना कि राज्य के साथ भेदभाव हो रहा है, सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा इस तरह के बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी। राजनीतिक माहौल गरम तमिलिसाई ने यह बयान पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र के लिए सुझाव लेने के बाद दिया। उनका कहना है कि भाजपा राज्य में मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है। दूसरी ओर डीएमके सरकार का कहना है कि वह राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा रही है। इस बयानबाजी से तमिलनाडु की सियासत में गर्मी बढ़ गई है और आने वाले चुनावों से पहले माहौल और तीखा होने की संभावना है। अन्य वीडियो-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 10:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Tamil Nadu Politics: स्टालिन के अधिकार छीने जाने वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, डीएमके सरकार पर लगाए ये आरोप #IndiaNews #National #SubahSamachar