UP: शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा प्ले ग्रुप के छात्र का निजी अंग, पैंट में पेशाब करने की सजा; तीन पर FIR
Varanasi News: अकथा के काशी एन्क्लेव स्थित सेरेन सानी स्कूल में प्ले ग्रुप के एक छात्र के पैंट में पेशाब हो जाने से नाराज शिक्षिका ने गर्म चाकू से उसके निजी अंग को दाग दिया। शुक्रवार की इस घटना के संबंध में पीड़ित बच्चे के पिता केशरी जायसवाल ने शनिवार को स्कूल की प्रिंसिपल हेमलता सिंह, अज्ञात प्रबंधक और आरोपी शिक्षिका प्रीति कुशवाहा के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने स्कूल की प्रिंसिपल पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया अकथा स्थित जेडी नगर कॉलोनी निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। उनका पांच वर्षीय बेटा अकथा के काशी एन्क्लेव स्थित सेरेन सानी स्कूल में प्ले ग्रुप का छात्र है। आरोप है कि शुक्रवार को बच्चे ने स्कूल में बाथरूम जाने की अनुमति मांगी लेकिन शिक्षिका प्रीति कुशवाहा ने इन्कार कर दिया। इसके बाद बच्चे की पैंट में ही पेशाब हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 18:40 IST
UP: शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा प्ले ग्रुप के छात्र का निजी अंग, पैंट में पेशाब करने की सजा; तीन पर FIR #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
