Kangra News: शिक्षकों ने सीखी हिंदी शिक्षण को रोचक बनाने की तकनीक
लंबागांव (कांगड़ा)। डीएवी आलमपुर में सीबीएसई के तत्वावधान में आयोजित हिंदी अध्यापकों की दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला रविवार को संपन्न हुई। इसमें 60 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया और हिंदी शिक्षण को अधिक रोचक, प्रभावी व गतिविधि आधारित बनाने की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला में सीबीएसई की रिसोर्स पर्सन पुष्पा ठाकुर, डॉ. मुकेश कुमार और विद्यालय की रिसोर्स पर्सन राशि हाजरी ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान हिंदी कोर्स अ के माध्यमिक स्तर से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने कहा कि नई शिक्षण तकनीकों के प्रभावी उपयोग से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को बढ़ावा मिलता है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 01:39 IST
Kangra News: शिक्षकों ने सीखी हिंदी शिक्षण को रोचक बनाने की तकनीक #TeachersLearnedTechniquesToMakeHindiInstructionEngaging. #SubahSamachar
