तेलंगाना: दशहरे के दिन 15 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, सात आरोपी हिरासत में

तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले में दशहरा के दिन 15 साल की एक लड़की के साथ सात लोगों ने यौन उत्पीड़न किया। इस घटना में तीन नाबालिग भी शामिल थे। उस समय लड़की के माता-पिता खेतों में काम करने गए हुए थे। इस मामले में 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस' (पॉक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने क्या बताया पुलिस के अनुसार, यह घटना दशहरा के दिन हुई, जब लड़की के माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। सात आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर लिया और उसे पास के एक गांव ले गए, जहां इस अपराध को अंजाम दिया गया। पुलिस आगे की जांच में जुटी अगली सुबह आरोपी ने लड़की को उसके गांव के पास छोड़ दिया। घर लौटने पर लड़की ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और तीन नाबालिगों सहित सभी सात आरोपियों को हिरासत में ले लिया। ये आरोपी तेलंगाना के चेरियाल कस्बे और धूलमिट्टा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 05:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




तेलंगाना: दशहरे के दिन 15 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, सात आरोपी हिरासत में #IndiaNews #National #Telangana #PocsoAct #Dussehra #SubahSamachar