Health Alert: लू लगने का खतरा किन्हें ज्यादा होता है, तुरंत क्या उपाय करें? यहां जानिए सबकुछ आसान भाषा में
अप्रैल का महीना पूरा होने में अभी भी 10 दिन बाकी हैं, लेकिन गर्मी और धूप अभी से लोगों के लिए जिंदगी मुश्किल करने लगी है। पिछले दो-तीन दिनों से दिल्ली का तापमान 38-40 डिग्री के बीच बना हुआ है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ लोगों की स्वास्थ्य संबंधित मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में अभी सेगर्मी का व्यापक असर देखा जा रहा है। अमर उजाला में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में हमने बताया था कि किस तरह से दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए ये गर्मी मुश्किलें बढ़ाने लगी है। जिस समय महिलाओंको विशेष देखभाल की जरूरत होती है, गर्मी के कारण उनके लिए नींद पूरी करना तक कठिन हो गया है। एक अन्य रिपोर्ट में हमने जानकारी दी थी कि मार्च 2026, इतिहास का चौथा सबसे गर्म मार्च रहा है। ऐसे में आने वाले महीनों में गर्मी और बढ़ने की आशंका जताई गई है, जो बीमारियों का खतरा भी बढ़ाने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इन दिनों हीट स्ट्रोक से बचे रहने की भी सलाह दे रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 11:42 IST
Health Alert: लू लगने का खतरा किन्हें ज्यादा होता है, तुरंत क्या उपाय करें? यहां जानिए सबकुछ आसान भाषा में #HealthFitness #National #DelhiNcrTemperature #HeatstrokePrevention #Heatwave #HeatExhaustion #दिल्लीएनसीआरकातापमान #हीटस्ट्रोकक्याहै #लूसेबचाव #लूलगनेकेकारण #SubahSamachar
