Bareilly News: कनमन के पास टेंपो पलटा, वृद्धा की मौत

बहेड़ी। किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर नवदिया निवासी 75 वर्षीय नारायणी देवी की बुधवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। उनका नाती शिवम भी घायल हो गया।पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मृतका के दामाद कृष्णपाल ने बताया कि बुधवार दोपहर नारायणी देवी अपने नाती शिवम के साथ टेंपो से देवरनियां निवासी भतीजे माखन सिंह के घर दिवाली की मिठाई देने जा रही थीं। इस दौरान देवरनियां क्षेत्र में ग्राम कनमन के पास हाईवे पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नारायणी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम को हल्की चोटें आईं। देवरनियां थाना पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। पुलिस ने टेंपो कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: कनमन के पास टेंपो पलटा, वृद्धा की मौत #TempoOverturnsNearKanman;ElderlyWomanDies #SubahSamachar