UP: मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका में दस सभासद नामित, शासन ने जारी की अधिसूचना
उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग ने नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर और नगर पालिका परिषद खतौली के लिए नामित सभासदों की सूची जारी कर दी है। शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों नगर पालिकाओं में पांच-पांच सभासदों को नामित किया गया है। यह आदेश 14 मार्च 2026 को लखनऊ से जारी किया गया। अधिसूचना में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 9 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन सदस्यों को नामित किया गया है। यह भी पढ़ें:Muzaffarnagar:ठाकुर पूरण सिंह के बेटे समेत तीन आरोपियों को जमानत, पढ़ें- क्या था मामला
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 17:03 IST
UP: मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका में दस सभासद नामित, शासन ने जारी की अधिसूचना #CityStates #Meerut #MuzaffarnagarMunicipalCouncil #KhatauliMunicipalCouncil #NominatedCouncillors #UttarPradeshUrbanDevelopmentDepartment #मुजफ्फरनगरनगरपालिका #खतौलीनगरपालिका #नामितसभासद #नगरविकासविभागउत्तरप्रदेश #नगरपालिकाअधिनियम1916 #मुजफ्फरनगरखबर #SubahSamachar
