Ambala News: छह करोड़ की परियोजना को पूरा करने के लिए दोबारा सर्वे करेगी नगर परिषद

अंबाला। नगर परिषद की ओर से प्रस्तावित 6 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना पर अब एक बार फिर से काम शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे से अनुमति न मिलने के कारण लंबे समय से अधर में लटकी इस परियोजना को अब नई दिशा देने की तैयारी है। कैबिनेट मंत्री के निर्देशों के बाद नप की टीम फिर से कार्रवाई में जुट गई है। नगर परिषद के अभियंताओं की टीम जल्द ही मौके का निरीक्षण करेगी। जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री ने परियोजना में आ रही बाधाओं को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद के अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। अब नगर परिषद की टीम एक बार फिर से नए सिरे से नक्शे तैयार करेगी। टीम धरातल पर उतरकर उन जगहों का बारीकी से निरीक्षण करेगी, जहां सड़क का निर्माण संभव है। इसके लिए टीम नगर परिषद के नक्शे को भी खंगालेगी ताकि परियोजना को पूरा करने के लिए जगह चिह्नित की जा सके।परियोजना के लिए नप खुद करेगी निर्धारण : इस बार सड़क निर्माण के लिए जगह का चयन नगर परिषद अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर ही करेगी। इससे पहले रेलवे विभाग से अनुमति नहीं मिलने के कारण पूरी योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। इससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब नप प्रशासन का पूरा फोकस अड़चनों को दूर कर काम को जल्द से जल्द शुरू करवाने पर है ताकि छावनी वासियों को इसका लाभ मिल सके। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 03:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: छह करोड़ की परियोजना को पूरा करने के लिए दोबारा सर्वे करेगी नगर परिषद #TheCityCouncilWillConductASecondSurveyToCompleteTheSix-croreProject. #SubahSamachar