वेदों का ज्ञान देने वाला देश जातिवाद के कारण सदियों गुलाम रहा : शांता कुमार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि जिस समाज ने वेद और उपनिषदों की रचना कर विश्व को आध्यात्मिक ज्ञान दिया, वही समाज जातिवाद और आपसी फूट के कारण सदियों तक विदेशियों का गुलाम बना रहा। बुधवार को जारी प्रेस बयान में उन्होंने यूजीसी के नए नियम पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि भारत का लक्ष्य जाति विहीन समाज की रचना करना है। शांता कुमार ने कहा कि इतिहास की कड़वी सच्चाई यह है कि जाति के आधार पर अपने ही लोगों को दुत्कारने के कारण देश कमजोर हुआ। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में क्रीमी लेयर को बाहर करने की वकालत करते हुए कहा कि वर्तमान में आरक्षण का लाभ केवल प्रभावशाली लोग उठा रहे हैं, जिससे जातिवाद और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया के अमीर देशों में शामिल है, लेकिन यहां आर्थिक विषमता इतनी अधिक है कि एक ओर आलीशान कारें हैं तो दूसरी ओर नंगे पैर चलते गरीब बच्चे। उन्होंने विकास के साथ बढ़ रही इस खाई को पाटने के लिए अंत्योदय जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 21:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वेदों का ज्ञान देने वाला देश जातिवाद के कारण सदियों गुलाम रहा : शांता कुमार #CityStates #Kangra #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar