Noida News: अग्निशमन विभाग ने जारी किया जागरुकता वीडियो
नोएडा। जनपद में भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले तीन महीनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 90 से अधिक स्थानों पर आग लगने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 85 से ज्यादा मामलों में एसी, कूलर और उनसे जुड़े बिजली उपकरण आग का कारण बने हैं। बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष वीडियो अभियान शुरू किया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि लोगों को एसी और कूलर की नियमित सर्विस कराने, बिजली उपकरणों की समय-समय पर जांच कराने और एसी को 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास चलाने की सलाह दी गई है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 18:15 IST
Noida News: अग्निशमन विभाग ने जारी किया जागरुकता वीडियो #TheFireDepartmentHasReleasedAnAwarenessVideo. #SubahSamachar
