Chamoli News: थराली के मुख्य बाजार में तीन बार लगा जाम, एसडीएम भी फंसे

संवाद न्यूज एजेंसीथराली/कर्णप्रयाग। बृहस्पतिवार को थराली मुख्य बाजार में खनन सामग्री ले जा रहे डंपरों और शादियों के सीजन के कारण यहां तीन बार जाम लगा। जाम में उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट भी फंस गए। बृहस्पतिवार को थराली-ग्वालदम तिराहे से सहकारी समिति थराली तक आधे घंटे तक जाम लगा रहा। एक जाम खुला ही था कि बीस मिनट बाद फिर से जाम लग गया। शादी के सीजन के कारण वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण दिक्कतें बढ़ गईं। वहीं दोपहर मेंं थराली पुल पर एक बस व डंपर आमने-सामने आने से सड़क बंद हो गई। इस दौरान एसडीएम का वाहन भी फंस गया। यहां आधा घंटे तक जाम लगा रहा। खनन पट्टे खुलने के बाद से थराली में जाम की समस्या रोजमर्रा हो गई है। बाद में उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों और डंपर-ट्रक मालिकों के साथ बैठक कर खनन वाहनों की आवाजाही का समय तय करने की योजना बनाने के निर्देश दिए। वहीं कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर पेट्रोल पंप सड़क पर भी जाम लगा रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 17:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: थराली के मुख्य बाजार में तीन बार लगा जाम, एसडीएम भी फंसे #TheMainMarketOfTharaliWasJammedThreeTimes #SDMWasAlsoStranded. #SubahSamachar