Una News: नगर निगम में शामिल पंचायत क्षेत्र से कूड़ा उठाने के लिए निगम ने बनाई योजना
ऊना। नगर निगम में शामिल किए गए पंचायत क्षेत्रों में जल्द ही डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन योजना लागू की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। योजना के लागू होने के बाद इन क्षेत्रों के घर-घर से नियमित रूप से कूड़ा उठाया जाएगा जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और सफाई व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।वर्तमान में नगर निगम की ओर से इन क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूड़ा एकत्र किया जा रहा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि यह व्यवस्था अस्थायी है और इसे जल्द ही नियमित डोर-टू-डोर कलेक्शन प्रणाली से बदलने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम की योजना के तहत शामिल 14 पंचायतों में इस सुविधा को सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा। इससे खुले में कचरा फेंकने की समस्या पर अंकुश लगेगा और स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार होगा। निगम प्रबंधन के अनुसार नए शामिल क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में एक समान सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी। घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए तय होंगे रूटडोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन योजना लागू होने के बाद नगर निगम में शामिल पंचायत क्षेत्रों के लोगों को कूड़ा निस्तारण के लिए अलग से व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी। निगम के वाहन तय समय पर घर-घर पहुंचकर कचरा एकत्रित करेंगे। निगम की तरफ से इसके लिए जल्द ही रूट भी तय कर दिया जाएगा। नगर निगम में शामिल पंचायत क्षेत्राें के लिए डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही रूट प्लान तैयार कर वाहनों को उक्त क्षेत्रों में भेजा जाएगा। -पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 17:52 IST
Una News: नगर निगम में शामिल पंचायत क्षेत्र से कूड़ा उठाने के लिए निगम ने बनाई योजना #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
