Agra News: ताजनगरी के बेटी के सिर आज सज सकता है नंबर वन का ताज

आगरा। ताजनगरी की बेटी दीप्ति शर्मा बुधवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में इतिहास रच सकती हैं। दीप्ति ने अगर दो विकेट हासिल कर लिए तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी। दीप्ति के अभी 354 विकेट हैं और वह सिर्फ भारत की ही झूलन गोस्वामी (355 विकेट) से पीछे हैं। दीप्ति ने हाल ही में लगातार दो आईसीसी मुकाबलों में पांच-पांच विकेट लेकर इतिहास रचा है। उन्होंने नवंबर 2025 में महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट लिए थे, जबकि 14 जून 2026 को टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 10 रन देकर 5 विकेट झटके। ऐसा करने वाली वह विश्व क्रिकेट की पहली गेंदबाज बन गई हैं।दीप्ति अब तक भारत के लिए 275 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। उनके नाम 4,328 रन और 354 विकेट दर्ज हैं। इनमें 22 टेस्ट, 166 वनडे और 166 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट शामिल हैं। बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन के कारण वह दुनिया की सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में गिनी जाती हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेकर दीप्ति 166 विकेट के साथ विश्व में टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गई हैं। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि दीप्ति का विश्व रिकॉर्ड के करीब पहुंचना आगरा और देश दोनों के लिए गर्व की बात है। वहीं क्रिकेट प्रशासक बलदेव भटनागर और वरिष्ठ कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा ने भी उनकी उपलब्धियों को महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक बताया।नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर अब आगरा सहित पूरे देश की नजरें टिकी हैं। क्रिकेटप्रेमियों को उम्मीद है कि ताजनगरी की बेटी विश्व क्रिकेट के सबसे ऊंचे शिखर पर अपना नाम दर्ज कराएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 02:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: ताजनगरी के बेटी के सिर आज सज सकता है नंबर वन का ताज #The'numberOne'CrownCouldAdornTheHeadOfTheDaughterOfTheCityOfTheTajToday. #SubahSamachar