Sonipat News: पायलट रिहर्सल से आज देंगे योग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिलास्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में किया जाएगा। इसमें राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा गोहाना, गन्नौर व खरखौदा में कायक्रम आयोजित किए जाएंगे।उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि गोहाना के कार्यक्रम में राई विधायक कृष्णा गहलावत, गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान तथा खरखौदा में विधायक पवन खरखौदा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। योग कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संस्थाएं एवं बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे। इस दौरान सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। इससे स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा।उपायुक्त ने बताया कि जिलास्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 19 जून को सुबह 6 बजे पुलिस लाइन में पायलट रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर योगाभ्यास करेंगे। उन्होंने जिलावासियों का आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में भाग लेकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ, निरोग और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 17:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: पायलट रिहर्सल से आज देंगे योग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप #ThePilotsWillGiveFinalTouchesToThePreparationsForTheYogaProgramTodayWithARehearsal. #SubahSamachar