Hamirpur (Himachal) News: मोडरोबस प्रोजेक्ट के तीन प्रस्तावों की इस माह स्पष्ट होगी स्थिति
बहुतकनीकी संस्थान बड़ू हमीरपुर में शुरू किया जा चुका है आईओटी कोर्सप्रस्ताव का एआईसीटीई कर रही मूल्यांकन, एक का मूल्यांकन पूरा संवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) को बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर से भेजे गए तीन प्रस्तावों पर इस महीने स्थिति साफ होगी। एआईसीटीई ने तीन में से एक प्रपोजल का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। अभी दो प्रस्तावों का मूल्यांकन जारी है। मार्च महीने तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने की संभावना है। यदि प्रस्तावों को स्वीकृति मिलती है तो संस्थान को धनराशि मिलेगी। इससे बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर की तीन ब्रांचों में आधुनिक उपकरण लगाना प्रस्तावित हैं। इन तीन ब्रांचों में इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मेकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं। मोडरोबस प्रोजेक्ट के तहत एआईसीटीई को 30-30 लाख रुपये के तीन प्रपोजल स्वीकृति को भेजे हैं। यदि प्रपोजल को स्वीकृति मिलती है तो मिलने वाली धनराशि से ब्राचों के लिए आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। संस्थान में आईओटी नया कोर्स शुरू किया गया। यहां पर आधुनिक उपकरणों की आवश्यकता है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में भी आवश्यक आधुनिक उपकरणों की जरूरत है।बॉक्सयह है मोडरोबस प्रोजेक्टमोडरोबस प्रोजेक्ट एआईसीटीई की आधुनिकीकरण एवं अप्रचलन निवारण योजना है। यह तकनीकी संस्थानों की प्रयोगशाला और कार्यशालाओं को नवीनतम उपकरणों और तकनीक से आधुनिक बनाने के लिए वित्त पोषण प्रदान करती है। इसका उद्देश्य व्यावहारिक शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग अभिमुख परियोजनाओं को बढ़ावा देना है।कोट-अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद को भेजे गए तीन प्रस्तावों का मूल्यांकन जारी है। उम्मीद है कि एआईसीटीई से प्रपोजल को स्वीकृति मिलेगी।-चंद्रशेखर, प्राचार्य, बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 17:31 IST
Hamirpur (Himachal) News: मोडरोबस प्रोजेक्ट के तीन प्रस्तावों की इस माह स्पष्ट होगी स्थिति #TheStatusOfThreeProposalsOfTheModrobusProjectWillBeClearThisMonth #SubahSamachar
