Noida News: कल से शुरू होगा अंडर-14 सेकेंड ग्लोरी कप
कल से शुरू होगा अंडर-14 सेकेंड ग्लोरी कपनोएडा (संवाद)। सेक्टर-73 स्थित यादू पब्लिक स्कूल के मैदान में सोमवार से अंडर-14 सेकेंड ग्लोरी कप का आयोजन किया जा रहा है। 15 दिनों तक चलने वाली इस इंटर अकादमी प्रतियोगिता में नोएडा की आठ प्रमुख अकादमियां भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता का पहला मैच कार्पेडियम क्रिकेट अकादमी और एस्ट्रो लॉन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में सभी टीमें ग्रुप मुकाबले खेलेंगी जिससे प्रत्येक टीम को तीन मैच खेलने का अवसर मिलेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 18:12 IST
Noida News: कल से शुरू होगा अंडर-14 सेकेंड ग्लोरी कप #TheUnder-14SecondGloryCupBeginsTomorrow. #SubahSamachar
