Fatehabad News: जिले में 23 तक मौसम खुश्क धीमी गति की चलेंगी हवाएं
फतेहाबाद। जिले में बुधवार को हुई बारिश के बाद फिर से सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है। बारिश के बाद वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय लोग तेज धूप के खिलने से राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में शुक्रवार से फिर से मौसम में बदलाव के आसार जताए जा रहे हैं। इससे मौसम खुश्क रहेगा। जिले के किसान मानसिंह, ओमप्रकाश, सुंदर, जसवंत और मनराज आदि ने बताया कि बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है। इससे फसलों को लाभ की उम्मीद है। बारिश के बाद फसलों में कीट रोगाें का प्रकोप कम हुआ है। वहीं फसलों में अगले एक सप्ताह तक सिंचाई की आवश्यकता नहीं है। बारिश से फसलों में पकाव देरी से होगा और दाना पकने में पूरा समय लगेगा, जिससे उत्पादन में वृद्धि होने के आसार हैं। कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि बारिश बिल्कुल समय पर हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कई दिनों तक मौसम खुश्क रहने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं ठंड लंबे समय तक चलने के कारण फसलों की पैदावार बढ़ेगी। किसानों से अपील है कि वें समय-समय पर फसलों की निगरानी करते रहें।----------:: राज्य में 23 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है, परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 19:30 IST
Fatehabad News: जिले में 23 तक मौसम खुश्क धीमी गति की चलेंगी हवाएं #TheWeatherInTheDistrictWillBeDryTill23rdAndTheWindsWillBlowAtASlowSpeed #SubahSamachar
