Dehradun News: हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को देखा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा
देहरादून। बिधौली के पास एक हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को देखकर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। लोगों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। युवक पर पहले भी इसी युवती (तब नाबालिग) के साथ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर है। एसएचओ प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि घटना शनिवार सुबह की है। बिधौली के जंगलों के पास युवक-युवती को एक साथ देखकर लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ा और पिटाई करने लगे। इस बीच युवती के परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बीच बचाव किया तो वहां पुलिस बल भी पहुंच गया। लोगों ने पिटाई के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। एसएचओ राठौर ने बताया कि पिछले साल जब युवती नाबालिग थी तब उससे दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पिछले दिनों ही वह न्यायालय के आदेश पर जमानत पर जेल से बाहर आया है। युवती के परिवार वालों से बात की जा रही है। उन्होंने फिलहाल किसी कार्रवाई से इन्कार किया है। ऐेसे में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 02:20 IST
Dehradun News: हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को देखा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा #TheYoungManWasBeatenUpAndHandedOverToThePolice. #SubahSamachar
