Varanasi News: हिरासत के डेढ़ घंटे बाद ही कोर्ट रूम के पास से पुलिस को चकमा देकर भागा चोर, दो कांस्टेबल नपे

वाराणसी में चोरी का आरोपी मोनू खान पुलिस अभिरक्षा से बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे चकमा देकर भाग निकला। पुलिस आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए एसीजेएम चतुर्थ की कोर्ट में लेकर आई थी। उसे कोर्ट रूम के पास खड़ा किया गया था। इस दौरान वहां कुछ अन्य कैदी भी मौजूद थे। इसका फायदा उठाकर वह न्यायालय परिसर से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को दोपहर करीब 12:30 बजे कोर्ट में पेश करने लाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लापरवाही बरतने के आरोप में कांस्टेबल राकेश कुमार सरोज, कांस्टेबल अभिजीत वर्मा और मोनू खान के खिलाफ कैंट थाने में उपनिरीक्षक अनिल कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस को दी गई तहरीर में उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि 22 जुलाई को मोनू खान को चोरी की एक बैटरी और बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ पकड़ा गया था। आरोपी फूलपुर थाने में दर्ज एक पुराने मामले में भी वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।मोनू खान को दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया था। उसे न्यायिक रिमांड के लिए आरक्षी राकेश कुमार सरोज और आरक्षी अभिजीत वर्मा के साथ एसीजेएम चतुर्थ न्यायालय, वाराणसी ले जाया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 24, 2026, 11:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: हिरासत के डेढ़ घंटे बाद ही कोर्ट रूम के पास से पुलिस को चकमा देकर भागा चोर, दो कांस्टेबल नपे #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #CrimeNews #VaranasiPolice #SubahSamachar