Jhajjar-Bahadurgarh News: ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने और नकदी चुराई

झज्जर। गांव खुड्डन में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब परिवार का मुखिया नौकरी पर गया हुआ था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।खुड्डन निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। 10 जून की रात करीब 9:15 बजे घर से खाना खाकर ड्यूटी पर चले गए थे। अगले दिन सुबह उनके भतीजे अमन ने फोन कर सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही राजेश घर पहुंचे तो देखा कि कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था और लोहे की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। जांच में पता चला कि चोर सवा तोला सोने की एक चेन, ढाई तोला सोने की दूसरी चेन, तीन जोड़ी सोने के टॉप्स, दो सोने की अंगूठियां, पांच जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन, सात चांदी के सिक्के और 50 हजार नकद चोरी कर ले गए।सूचना मिलने पर थाना माछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ टीम को भी मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी पहचान करने के प्रयास शुरू कर दी है। 11jjrp10चोरोंनेअलमारीकेतालेतोड़करनकदीऔरगहनेचुरालिए।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 20:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने और नकदी चुराई #ThievesBrokeTheLocksAndStoleJewelleryAndCashWorthLakhs. #SubahSamachar