Una News: मंदिर के ताले तोड़ दान पात्र से नकदी ले उड़े चोर

ऊना। शहर के साथ सटी ग्राम पंचायत डंगोली के बाबा बालक नाथ मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में अज्ञात शातिरों ने मंदिर का दान पात्र तोड़ा और उसमें से नकदी चोरी करने के साथ मंदिर से कीमती सामान को भी चुरा लिया। सोमवार सुबह जब मंदिर के प्रबंधक और सेवादार पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां पर टूटे हुए ताले और बिखरा हुआ सामान देखकर दंग रह गए। मामले की सूचना सदर थाना में दी गई। मंदिर के सेवादार रिटायर्ड सूबेदार दिलबाग सिंह ठाकुर ने बताया कि सुबह जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे हुए थे और यहां से म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य कीमती सामान चोरी था। एएसपी संजीव कुमार भाटिया का कहना है कि पुलिस ने घटना के संबंध में तहकीकात शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 23:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: मंदिर के ताले तोड़ दान पात्र से नकदी ले उड़े चोर #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #SubahSamachar