भाजपा के मनोनीत सभासद का भाई निकला अवैध पटाखा कारोबारी, VIDEO
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा जंक्शन के पास स्थित इंदारा बाजार में मंगलवार देर शाम पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर अवैध रूप से रखे गए पटाखों की खेप बरामद की। बरामद पटाखों की अनुमानित बाजार कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से कथित विक्रेता नंदन गुप्ता (34) पुत्र मुन्ना गुप्ता को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का बड़ा भाई अदरी नगर पंचायत में भाजपा का मनोनीत सभासद है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 11:26 IST
भाजपा के मनोनीत सभासद का भाई निकला अवैध पटाखा कारोबारी, VIDEO #SubahSamachar
