बड़ी खबरें: कार की टक्कर से तीन लोगों की माैत, गाैतम बुद्ध की प्रतिमा चोरी; मुठभेड़ में दबोचे तीन बदमाश

मथुरा में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार हाईवे के डिवाइडर से टकराने के बाद नीचे खेत में जा गिरी। कार ने खेत में काम कर रहे बाबा, बेटे और नाती को चपेट में ले लिया। तीनों की माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आगरा में चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस चाैकी के पास चोर बुद्ध विहार में घुसकर 25 किलो की गाैतम बुद्ध की प्रतिमा चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए करीब दो घंटे तक प्रदर्शन और नारेबाजी की। आगरा में दिल्ली हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को राैंद दिया। घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दाैरान माैत हो गई। एटा में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को दबोचा। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने राजस्थान चुनाव के लिए जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी। इसकी कीमत करीब 30 रुपये बताई गई है। मथुरा में रफ्तार का कहर: हाईवे से उतर खेत में जा गिरी कार, बाबा, बेटे और नाती को कुचल दिया; तीनों की मौत हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों को लील गया। खेत में काम कर रहे दादा, बेटे और पोते को बेकाबू कार ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गईपढ़ें पूरी खबर आगरा: बुद्ध विहार में घुसे चोर, 25 किलो की गौतम बुद्ध की प्रतिमा ले उड़े; पुलिस चौकी के पास वारदात आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में हाथरस मार्ग स्थित मिलिंद बुद्ध विहार से चोर भगवान गौतम बुद्ध की करीब 25 किलो वजनी पीतल की प्रतिमा चोरी कर ले गए। चोरों ने दीवार फांदकर प्रतिमा गृह का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दियापढ़ें पूरी खबर आगरा में फिर हादसा: दिल्ली हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार रौंदा, गंभीर रूप से हुआ घायल; अस्पताल में तोड़ा दम आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में वाटर बॉक्स फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दियापढ़ें पूरी खबर एटा क्राइम: पुलिस की घेराबंदी में फंसे तीन बदमाश, फायरिंग के बाद एक को लगी गोली; चोरी की बंदूक बरामद एटा के अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला भूरा में लाइसेंसी बंदूक चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गयापढ़ें पूरी खबर यूपी: राजस्थान चुनाव के लिए जा रही थी 30 लाख की शराब, आगरा पुलिस ने बीच में ही पकड़ ली; एक आरोपी भी दबोचा आगरा के थाना मलपुरा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजरे की पुलियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 201 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये कीमत की शराब और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैपढ़ें पूरी खबर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 17:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बड़ी खबरें: कार की टक्कर से तीन लोगों की माैत, गाैतम बुद्ध की प्रतिमा चोरी; मुठभेड़ में दबोचे तीन बदमाश #CityStates #Agra #Mathura #Kasganj #Firozabad #Etah #AgraNews #MathuraAccident #EtahNews #Mainpuri #SubahSamachar