Sant Kabir Nagar News: शोभायात्रा के दौरान कड़ी रही सुरक्षा-व्यवस्था

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में होली पर शोभायात्रा निकाली गई। इसको लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही। रास्ते में पड़ने वाली मस्जिद को पुलिस ने ढकवा दिया था और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। पूर्व में होली पर बच्चों द्वारा होली खेलते समय मस्जिद की दीवार पर रंग पड़ गया था, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस की मौजूदगी में दीवार की रंगाई पुताई करा दी गई थी। इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन इस बार काफी सतर्क रहा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 00:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: शोभायात्रा के दौरान कड़ी रही सुरक्षा-व्यवस्था #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar