बंगाल: 'TMC 24 घंटे के भीतर खत्म हो जाएगी', शुभेंदु अधिकारी बोले- नंदीग्राम में हिंदुओं के लिए काम करूंगा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और भवानीपुर व नंदीग्राम सीट से जीत हासिल करने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी पार्टी वह काम करेगी, जिसकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा पत्र में की थी। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी करार दिया। शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा शुभेंदु अधिकारी ने कहा, इस बार मैंने करीब 10 हजार मतों से चुनाव जीता है। नंदीग्राम के हिंदू लोगों ने मुझे फिर से जिताया। वहां मुसलमानों का पूरा वोट टीएमसी को गया। मैं नंदीग्राम के हिंदुओं के लिए काम करूंगा। टीएमसी खत्म हो जाएगी। 24 घंटे के अंदर यह बर्बाद हो जाएगी, खत्म हो जाएगी। यह भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी है, जिसकी कोई विचारधारा नहीं है।उन्होंने आगे कहा, हम वह काम करेंगे जिसकी घोषणा गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र में की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार गारंटी दी है। हम उसे पूरा करेंगे। #WATCH | Haldia, West Bengal: BJP leader and winning candidate from Bhabanipur and Nandigram seat, Suvendu Adhikari says, "This time I won the election with almost ten thousand votes. The Hindu people of Nandigram made me win again. There, the entire Muslim vote went to TMC… pic.twitter.com/wzYew7d12Y — ANI (@ANI) May 5, 2026 ममता बनर्जी को शुभेंदु ने कितने वोटों से हराया नंदीग्राम में अधिकारी ने टीएमसी के पवित्र कर को 9,665 वोटों से हराया। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एक अहम मोड़ तब देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी से 15,105 वोटों से हार गईं। अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि बनर्जी को 58,812 वोट मिले। वहीं, माकपा के श्रीजीव बिस्वास काफी पीछे रहे। ये भी पढ़ें:देश में अब वाम दलों की कोई सरकार नहीं:आखिरी किला केरल भी ढहा, 1977 के बाद पहली बार वामपंथी राजनीति का अवसान किस पार्टी ने कितनी सीटें हासिल कीं निर्वाचन आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, 294 सीटों में से भाजपा ने 206 सीटें जीती हैं। टीएमसी ने 81 सीटें जीती हैं और एक सीट पर गिनती जारी है। कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं, जबकि हुमायूं कबीर की एजेयूपी को भी 2 सीटें मिली हैं। माकपा केवल 1 सीट जीत पाई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 05:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बंगाल: 'TMC 24 घंटे के भीतर खत्म हो जाएगी', शुभेंदु अधिकारी बोले- नंदीग्राम में हिंदुओं के लिए काम करूंगा #IndiaNews #Election #National #SuvenduAdhikari #Bjp #Tmc #MamataBanerjee #WestBengalElectionResult #SubahSamachar