सुर्खियां: एमएलसी चुनाव में एनडीए को 16 सीटें, नागपुर में जीती कांग्रेस; प्रदूषण की चपेट में 70 फीसदी दिल्ली
आज बृहस्पतिवार, 29 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है।विधान परिषद चुनाव में एनडीए ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने छह सीटें अपने नाम कीं। महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। उधर, इस्राइल में नेतन्याहू की पार्टी ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए अरब दलों पर कार्रवाई की मांग की है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और इन्हें 3.9 फीसदी पर बरकरार रखा। वहीं, दिल्ली की करीब 70 फीसदी आबादी प्रदूषण की मार झेल रही है। विवेक विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 313 दर्ज किया गया, जो हवा की खराब स्थिति और सांसों पर बढ़ते संकट की ओर इशारा करता है।देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 02:33 IST
सुर्खियां: एमएलसी चुनाव में एनडीए को 16 सीटें, नागपुर में जीती कांग्रेस; प्रदूषण की चपेट में 70 फीसदी दिल्ली #IndiaNews #National #TopNews #SubahSamachar
