Top News: भारत-पाकिस्तान में महामुकाबला आज, देशभर में महाशिवरात्रि की धूम; रूसी तेल खरीद पर दिल्ली का रुख साफ

टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज बहुप्रतीक्षित मुकाबला होगा। वहीं, देशभर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। 16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी इलाकों में गरज-चमक के आसार हैं, जबकि दक्षिण में उमस बनी हुई है। उधर, अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। नई दिल्ली में होने वाले चौथे वैश्विक एआई सम्मेलन में पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि चीन व बांग्लादेश समेत कई देशों को निमंत्रण भेजा गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भारत की ऊर्जा नीति और क्वाड पर उठे सवालों का जवाब दिया। उधर, आईएसआई खाड़ी देशों में पूर्व सैनिकों को जॉब ट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रहा है। फरवरी 2026 के हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 75वें पायदान पर पहुंचा है। अमेरिका ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश मामले में मुख्य भागीदार बताया है। वहीं, जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में नोबेल समिति तक उसकी पहुंच के खुलासे हुए हैं।एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की खबरें-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 06:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Top News: भारत-पाकिस्तान में महामुकाबला आज, देशभर में महाशिवरात्रि की धूम; रूसी तेल खरीद पर दिल्ली का रुख साफ #IndiaNews #National #SubahSamachar