Agra: खाद्य सुरक्षा नियमों में ढील की मांग, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; सीएम योगी के नाम अपर आयुक्त को सौंपा

साईं की तकिया स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग कार्यालय पर मंगलवार को व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल खाद्य सुरक्षा नियमों से आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए 15 सूत्रीय मांगों के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अपर आयुक्त को देने गया था। उनके कार्यालय पर न मिलने से प्रतिनिधिमंडल के सदस्य नाराज हो गए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दो घंटे बाद अधिकारियों के वापस आने पर ज्ञापन सौंपा। आगरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष नरेश पांडेय ने बताया कि उन्हें अपर आयुक्त ने मिलने का समय दिया था। लेकिन वह जानबूझकर ऑफिस से गायब हो गए। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की कार्रवाई के चलते व्यवसाय करना कठिन हो गया है।सैंपलिंग के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांग थी कि महंगाई को देखते हुए वार्षिक टर्नओवर 12 लाख रुपये बढ़ाकर सीमा 40 लाख रुपये की जाए। लाइसेंस न मिलने पर सजा का प्रावधान समाप्त किया जाए। ऑनलाइन फूड सप्लाई करने वाले डिलीवरी कर्मियों के लिए फूड लाइसेंस को अनिवार्य करें। यदि पैकिंग में कोई कमी पाई जाती है तो सिर्फ पैकिंग करने वाली फर्म या कंपनी को ही दोषी माना जाए। मल्टीनेशनल कंपनियों और फूड सप्लाई चेन की भी नियमित सैंपलिंग की जाए। इस दौरान सुरेश लवानिया, अरुण गुप्ता, कपूर चंद रावत, संजय गुप्ता, निशा चौधरी, संजय गुप्ता, जयदीप सोनकर, राजीव जैन, जगमीत सिंह, आकाश जैन, अनूप वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, कुतुबीन मलिक, वीरेंद्र सिंह व अन्य व्यापारी शामिल रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 06:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra: खाद्य सुरक्षा नियमों में ढील की मांग, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; सीएम योगी के नाम अपर आयुक्त को सौंपा #CityStates #Agra #AgraTradersProtest #FoodSafetyActControversy #15-pointDemand #FoodLicenseIssue #SamplingHarassment #BusinessRegulationDispute #खाद्यसुरक्षानियम #आगराप्रदर्शन #व्यापारीविरोध #15सूत्रीयमांगें #SubahSamachar