वाराणसी में डायवर्जन: मुख्यमंत्री के आगमन पर एडवाइजरी, इन मार्गों पर जाने से पहले पढ़ लें खबर; निर्देश जारी
CM Yogi Varanasi Visit:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर 21 अप्रैल को शहर में व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। यातायात पुलिस ने आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन जारी किया है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा तथा उन्हें वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। खासकर बीएलडब्ल्यू परिसर में सिनेमा तिराहे, कुंदन तिराहे, सेंट्रल मार्केट, डी-5 रेलवे क्रॉसिंग व सूर्य सरोवर क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। जारी एडवाइजरी के अनुसार, अमर उजाला तिराहे से टेम्पो ट्रैवलर, आर्मेनिया व क्रूजर वाहनों को शाम चार बजे के बाद लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें डायवर्ट किया जाएगा। विशेश्वरगंज तिराहे, चांदपुर चौराहे, अखरी अंडरपास, मुढैला तिराहे, मंडुवाडीह तिराहे, बउलिया तिराहे, महमूरगंज, लहरतारा तथा भिखारीपुर जैसे प्रमुख स्थानों से आने-जाने वाले वाहनों को शाम चार बजे डायवर्ट किया जाएगा। रोडवेज बसों, सवारी वाहनों और टूरिस्ट बसों को लहरतारा, मंडुवाडीह, ककरमत्ता और बीएलडब्ल्यू गेट की ओर जाने से रोका जाएगा और उन्हें मोहनसराय, डाफी, चांदपुर या अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 00:18 IST
वाराणसी में डायवर्जन: मुख्यमंत्री के आगमन पर एडवाइजरी, इन मार्गों पर जाने से पहले पढ़ लें खबर; निर्देश जारी #CityStates #Varanasi #CmYogiNews #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
