Gorakhpur News: नयनसर फ्लाईओवर के भार सहन क्षमता का परीक्षण शुरू
अंडरपास से आवागमन पूरी तरह बंद, छह दिनों तक चलेगी जांच जंगल कौड़िया। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर नयनसर के पास बने सिक्सलेन फ्लाईओवर के नीचे बने अंडरपास की छत में लगभग तीन महीने पहले दरारें दिखाई दी थीं। अब उसके भार सहन क्षमता की गहन जांच शुरू कर दी गई है। यह जांच छह दिनों तक चलेगी। इसके चलते शुक्रवार देर रात बैरिकेडिंग कर अंडरपास से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया।बताते दें कि शुक्रवार को अंडरपास की छत कुछ मिलीमीटर काटी गई, हथौड़ी से टेस्ट करके और विशेष उपकरण ठोककर प्रारंभिक गुणवत्ता जांच की गई। इसके बाद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने अभियंताओं की मदद से छत की दरारें विशेष केमिकल से भर दिया और उसे पेंट कर दिया।इस दौरान अंडरपास की छत में कई तरह के सेंसर लगाए गए जिनमें स्ट्रेन गेज सेंसर, विस्थापन सेंसर और लोड सेल शामिल हैं। ये सेंसर संरचना पर पड़ने वाले तनाव, कंपन और विक्षेपण को रियल टाइम माप रहे हैं। वहीं अस्थायी लोहे के खंभे लगाए गए हैं। इसके बाद लोडेड और खाली ट्रक फ्लाई ओवर के ऊपर खड़े करके और चलाकर स्थैतिक व गतिशील दोनों तरह के लोड टेस्ट किए जा रहे है। एनएचएआई की तरफ से इस भार परीक्षण का समय-समय पर निगरानी किया जा रहा है। मौके पर मौजूद अभियंता अंबुज कुमार गुप्ता ने बताया कि भार परीक्षण किया जा रहा है। विभिन्न मानकों के अनुरूप सभी जांचें की जा रही हैं। यह एक लंबी प्रक्रिया है और सभी परीक्षणों का डेटा विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।भार परीक्षण एक सामान्य प्रक्रिया है, सभी फ्लाईओवर की छत का भार परीक्षण कराया जा रहा है ताकि छत की गुणवत्ता का पता चल सके।- केपीएस भदौरिया, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, कार्यदायी संस्था
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 01:50 IST
Gorakhpur News: नयनसर फ्लाईओवर के भार सहन क्षमता का परीक्षण शुरू #TrafficThroughTheUnderpassWillBeCompletelyClosedAndTheInvestigationWillContinueForSixDays. #SubahSamachar
