प्रयागराज : माघ मेले में चलेंगी दो इंजन वाली ट्रेनें, भीड़ के हिसाब से किसी भी रूट पर हो सकेगा संचालन
माघ मेले में श्रद्धालुओं के सफर को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने इस बार डबल इंजन (ट्रेन के दोनों सिरों पर इंजन) वाली स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है ताकि ट्रेनों की दिशा बदलने में लगने वाले समय को बचाया जा सके और भीड़ के अनुपात में उन्हें किसी भी रूट पर तुरंत दौड़ाया जा सके। पिछले माघ मेले के मुकाबले इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इसे ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक मेमू स्पेशल चलाने की भी तैयारी है। इसके साथ ही, दूसरे जोनल रेलवे से विशेष ट्रेनों के रेक भी मंगवाए जा रहे हैं। दिसंबर से रेक आने भी शुरू हो जाएंगे। इन रेकों को प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज और प्रयागराज छिवकी के अलावा फाफामऊ और प्रयागराज संगम झूंसी एवं रामबाग स्टेशनों पर रखा जाएगा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि माघ मेला के दौरान डबल इंजन वाली ट्रेनें चलाई जाएं ताकि जरूरत के हिसाब उन ट्रेनों को किसी भी दिशा में चलाया जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 11:13 IST
प्रयागराज : माघ मेले में चलेंगी दो इंजन वाली ट्रेनें, भीड़ के हिसाब से किसी भी रूट पर हो सकेगा संचालन #CityStates #Prayagraj #MaghMela2027 #MaghMelaNews #PrayagrajMaghMela2027Date #PrayagrajMaghMela2027 #SubahSamachar
