करवाचौथ फोटो एडिटिंग प्रॉम्प्ट: छलनी-दीये वाली तस्वीर नहीं आई अच्छी? एआई से ऐसे सुधारें क्वालिटी, जानें तरीका
अगर आप अपनी करवाचौथ की यादों को सहेज कर रखना चाहते हैं, लेकिन कई बार अंधेरे में फोटो खींचते समय चेहरे साफ नहीं दिखते, तस्वीर में दाने नजर आते हैं या दीये की रोशनी ठीक से कैप्चर नहीं हो पाती। ऐसे में महंगे फोन से खींची गई तस्वीर भी उम्मीद के मुताबिक नहीं आती। अब ऐसी तस्वीरों को बेहतर बनाने के लिए हर बार फोटो एडिटिंग एप में घंटों बिताने की जरूरत नहीं है। चैटजीपीटी, जेमिनी या मेटा एआई टूल की मदद से आप उसमें फोटो अपलोड करके उसे सुधारने के लिए कह सकते हैं। सही प्रॉम्प्ट की मदद से तस्वीर की रोशनी, शार्पनेस और रंगों को बेहतर किया जा सकता है। हालांकि, नतीजे फोटो की मूल क्वालिटी और एआई टूल की क्षमता पर निर्भर करेंगे। चैटजीपीटी, जेमिनी या मेटा एआई से कैसे सुधारें करवाचौथ की फोटो अगर आपकी फोटो मजेदार नहीं आई है, तो इसके लिए आप अपने स्मार्टफोन में चैटजीपीटी, जेमिनी या मेटा एआई एप खोल सकते हैं। चाहें तो ऐसा कोई दूसरा AI टूल भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें फोटो अपलोड और एडिट करने की सुविधा मौजूद हो। इसके बाद नीचे बताए गए ये स्टेप्स फॉलो करें सबसे पहले एआई एप खोलें और प्लस वाले आइकन पर टैप करें। गैलरी से वह फोटो चुनें, जिसे आप बेहतर बनाना चाहते हैं। अब अपने प्रॉम्प्ट को पेस्ट करें और एआई के नतीजे का इंतजार करें। तस्वीर तैयार होने के बाद उसे जांचें। जरूरत हो तो रोशनी, रंग या चेहरे की डिटेल्स में बदलाव के लिए नया निर्देश दें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 13:02 IST
करवाचौथ फोटो एडिटिंग प्रॉम्प्ट: छलनी-दीये वाली तस्वीर नहीं आई अच्छी? एआई से ऐसे सुधारें क्वालिटी, जानें तरीका #TechTipsInHindi #National #KarwaChauth2026 #AiTools #TechNews #SubahSamachar
