Heart Health: टीएमटी टेस्ट क्या होता है, कब पड़ती है इसकी जरूरत? यहां जानिए सबकुछ आसान भाषा में
दिल की बीमरियां अब कम उम्र के लोगों को भी अपनीचपेट में लेती जा रही हैं। ये दुनियाभर में होने वाली मौतों का प्रमुख कारण भी हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से हमारी दिनचर्या, खान पान की आदतें गड़बड़ होती जा रही हैं, हृदय रोगों का खतरा भी समय के साथ बढ़ता जा रहा है। जिनके परिवार में पहले से किसी को हार्ट की समस्या रही हो, ऐसे लोगों को दिल की सेहत को लेकर और भी सतर्क हो जाने की जरूरत होती है। अमर उजाला में हम लगातार हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों को सावधान करते रहे हैं। हालिया रिपोर्ट में राजस्थान में 9 वर्षीय छात्रा की खेलते-खेलते हार्ट अटैक से मौत की खबर ने इस बीमारी को लेकर डर और भी बढ़ा दिया है। लगातार सीने में दर्द, सांस फूलने, सीढ़ियां चढ़ते समय थकान या चक्कर आने जैसे लक्षण हृदय रोगों का संकेत हो सकते हैं। जिन लोगों को इस तरह की दिक्कतें लगातार होती रहती हैं, उन्हें डॉक्टर टीएमटी टेस्ट की सलाह दे सकते हैं। आइए टीएमटी टेस्ट के बारे में जान लेते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 18:14 IST
Heart Health: टीएमटी टेस्ट क्या होता है, कब पड़ती है इसकी जरूरत? यहां जानिए सबकुछ आसान भाषा में #HealthFitness #National #TreadmillStressTest #WhenTmtIsRecommended #TmtPositive #WhoNeedsTmtTest #टीएमटीटेस्ट #ट्रेडमिलस्ट्रेसटेस्ट #दिलकीजांच #SubahSamachar
