Noida News: यूपी टीम के लिए ट्रायल 15 को
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मुंबई में मार्च के आखिर में होने वाले टेनिस बॉल क्रिकेट वर्ल्डकप प्रेसिडेंट कप के लिए उत्तर प्रदेश टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टीम के लिए 15 मार्च को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एनसीआर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल होंगे। टेनिस क्रिकेट स्टेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अर्पित चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता 31 मार्च से चार अप्रैल तक मुंबई के ठाणे स्थित दादाजी कोंडदेव स्टेडियम में होगी। ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने वाले 20 खिलाड़ियों को यूपी टीम में शामिल किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 19:36 IST
Read More:
Trials for UP team on 15th
Noida News: यूपी टीम के लिए ट्रायल 15 को #TrialsForUPTeamOn15th #SubahSamachar
