तृषा-विजय पर आर-पार, मुश्किल में उदयनिधि स्टालिन , मांगेंगे माफी?
तमिलनाडु में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली के दौरान उदयनिधि स्टालिन की एक टिप्पणी को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। वायरल वीडियो में उनकी टिप्पणी को सोशल मीडिया पर अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को लेकर चल रही अटकलों से जोड़कर देखा गया, हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था। इस बयान पर टीवीके और भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। टीवीके ने इसे आपत्तिजनक और द्रमुक की गिरती राजनीतिक संस्कृति बताया, जबकि भाजपा ने इसे अश्लील और शर्मनाक करार देते हुए उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग की। यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब तमिलनाडु सरकार कावेरी जल बंटवारे को लेकर कर्नाटक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 08:05 IST
तृषा-विजय पर आर-पार, मुश्किल में उदयनिधि स्टालिन , मांगेंगे माफी? #IndiaNews #National #ThalapathyVijay #Trisha #UdhayanidhiStalin #UdhayanidhiStalinAboutTrisha #VijayTrisha #TvkParty #TvkVijay #UdhayanidhiStalinSpeech #VijayTrishaNews #UdhayStalinDoubleMeaningComment #SubahSamachar
