जिनपिंग का अमेरिका दौरा LIVE: ट्रंप-मेलानिया ने एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया, पत्नी पेंग भी साथ
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी पत्नी और प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका दौरे पर पहुंचे हैं। अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया के साथ एयरपोर्ट जाकर जिनपिंग का स्वागत किया। हवाईअड्डे पर अमेरिकी सैनिकों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। ट्रंप और जिनपिंग के बीच होने वाली बातचीत बेहद खास मानी जा रही है। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात और बातचीत की योजना ऐसे समय में बनी है, जब न्यूयॉर्क में दुनियाभर के मेहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रंप और जिनपिंग के बीच पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, ईरान पर दबाव बनाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। #देखें | चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रथम महिला पेंग लियुआन अमेरिका पहुंचे; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने जॉइंट बेस एंड्रयूज में उनका स्वागत किया (वीडियो स्रोत: रॉयटर्स) pic.twitter.com/xgFZagX8cE – एएनआई (@ANI) 23 सितंबर, 2026
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 24, 2026, 03:52 IST
जिनपिंग का अमेरिका दौरा LIVE: ट्रंप-मेलानिया ने एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया, पत्नी पेंग भी साथ #World #International #SubahSamachar
